डिवाडर से टकराई कार, युवक की मौत : चार दोस्त बलारी माता दर्शन करने निकले थे, परिजनों का आरोप बिपरीत दिशा में जाकर दिया साजिश को अंजाम

0


 


शिवपुरी में बलारपुर मेले में दर्शन करने निकले चार दोस्तों की कार सड़क दुर्घटना का शिकार हो गई। इस घटना में एक युवक की मौत हो गई। वहीँ तीन युवक घायल हुए हैं। घटना तेंदुआ थाना क्षेत्र के डेहरवारा गांव के पास एनएच 27 रात साढ़े 9 बजे की बताई गई हैं। जहां स्कार्फ़ियों कार हाइवे के डिवाडर से टकरा गई थी। घटना के बाद घायलों को हाइवे एम्बुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया था। 



जानकारी के मुताबिक़ सिरसौद थाना क्षेत्र के छार गांव का रहने वाला 25 वर्षीय मनोज परिहार पुत्र विजय गुरुवार की रात साढ़े सात बजे अपने घर अपने दोस्तों के साथ बलारपुर माता मंदिर दर्शन के लिए निकला था। लेकिन वह झांसी की ओर बढ़ते हुए उल्टी दिशा में कोटा की ओर गया। इसी दौरान कार दुर्घटना का शिकार हो गई। जिसमे मनोज की मौके पर ही मौत हो गई। 


इधर मनोज के बड़े भाई दीपू परिहार का कहना हैं कि इस घटना को उसके भाई को मौत के घाट उतारने के लिए रची गई हैं। उसके भाई मनोज को ठर्रा गांव का रहने वाला शिवराज उसे अपने साथ कार में बैठाकर ले गया था। उन्हें बलारी माता मंदिर जाना था। लेकिन साजिश रचते हुए उसे डेहरवारा की ओर ले जाकर घटना को अंजाम देकर उसे दुर्घटना करार दी जा रही हैं। 


बताया गया हैं कि कार में देवराज धाकड़ सवार था। जिसकी ससुराल डेहरवारा क्षेत्र में था। देवराज धाकड़ मेले से पहले अपनी ससुराल की ओर दोस्तों के साथ चल पड़ा था। लेकिन रास्ते में वह दुर्घटना का शिकार हो गया। तेंदुआ थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी हैं।

Tags

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
/*-- Don't show description on the item page --*/
To Top