विद्वान ब्राहम्ण सम्मान समारोह सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ कार्यक्रम का शुभारम्भ

0

    

महामण्डलेश्वर पुरूषोतम दास, महामण्डेलश्वर अनिरूद्ध बन महाराज धूमेश्वर धाम भितरवार, पूज्य संत चूना खो सरकार पूज्य संत बाई महाराज किशोरीदास करह आश्रम, परम पूज्य महंत रूद्र चेतन्यपुरी बगीचा सरकार करैरा, श्रेष्ठ आचार्य जगदीश जैमिनी , हरिशंकर शास्त्री , गिरदास महाराज बांकडे एवं आचार्य डॉक्टर गिरीश दुबे के द्वारा भगवान परशुराम जी के छाया चित्र पर दीप प्रज्जवलित कर माल्यार्पण के साथ अस्ति वाचन श्लोक, महामंत्रो की गूंजों के बीच हुआ।

    तत्पश्चात मंचासीन संत एवं आचार्य विभूतियों का स्वागत वस्त्र, श्रीफल, कार्यक्रम स्मृति चिन्ह, भेट कर दक्षिणा प्रदान करते हुये सर्व ब्राहम्ण समाज के वरिष्ठ जनों अध्यक्ष भरत शर्मा, राजू दुबे खजूरी, रामजी ब्यास, डॉक्टर सुखदेव गौतम, अशोक कूंडा, गोपाल त्रिवेदी, विवेक पालिवान, शीतल शर्मा, शिवकुमार चौबे, युवा ब्राहम्ण अध्यक्ष विशाल भारद्वाज, रामसत्य त्रिवेदी, संरक्षक समिति शोभा पुरोहित, शशि पाराशर, नमृता गौतम, रंजना पचौरी, वरिष्ठ  जन जी.पी. शर्मा सेवानिवृत डी.एस.पी., सुरेश दुबे बांकडे, पुरूषोतमकांत शर्मा, सी.पी. कैप्टन, दिलीप मुदगल, सूरज अवस्ती, राहिता नायक, शशिकांत भारद्वाज, संजीव बिलगैया, गोपाल गौड़ तथा अन्य विप्रजनों द्वारा किया गया। 

    जिला अध्यक्ष भरत शर्मा ने अपने उद्बोधन में कार्यक्रम की आवश्यकता पर प्रकाश डालते हुये कहा कि सर्व ब्राहम्ण समाज की आवश्यकता है कि वर्तमान हालातो में भी ब्राहम्ण का अस्तित्व और सम्मान, वैभव, जितना भी बचा है उसके मूल में विद्यमान है पांडित्य कर्म जुडें विद्वान ब्राहम्ण द्वारा घर घर कराये जा रहे पूजन, हवन, अनुष्ठान, पाठ, जाप तथा जगह जगह सुनाई जा रही भागवत, रामकथा अनेकों पौराणिक कथाओं का श्रवण कराना तब हम क्यों न इन पंडितों की चरण वन्दना करें इनका स्वागत सम्मान करें जिन्होने हम ब्राहम्ण होने का रूतवा दिया है बस इसी पुनीत विचार का आकार है "पांडित्य कर्म विद्वान ब्राहम्ण सम्मान समारोह" समारोह भव्यता और दिव्यता देख यहाँ हर कोई कहने लगा कि हम महज किसी साधारण कार्यक्रम में नहीं महानुष्ठान में बैठे है जिसमें लगभग 300 पंडित्यों के दिव्य दर्शनों के साथ महा संतो के दर्शन करने का लाभ मिल रहा है। तत्पश्चात संतवचन अंतर्गत महंत रूद्र चेतन्यपुरी बगीचा सरकार द्वारा ब्राहम्णों को अपने आचरण में शुद्धता लाते हुये सर्वसमाज के कल्याण के भाव से समाज का मार्गदर्शन करना चाहिए संदेश दिया तत्पश्चात संत बाई महाराज ने ब्राहम्ण होने पर गर्व करो अंहकार नहीं करने का जीवन मंत्र दिया, महामण्डलेश्वर पुरूषोतमदास ने अपने उद्बोधन में कहा कि ब्राहम्ण सबकी मंगलकामनाओं को करते हुये एक रहे एकजुट रहे भिन्न भिन्न ब्राहम्ण संगटनों पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुये सभी संगठनों का विलोमिकरण कर एक संगठन बनाने पर जोर दिया महामण्डलेश्वर अनिरूद्धबन महाराज ने ब्राहम्णों का वेद पांडित्य संस्कारो का वरण कर सर्वसमाज को भी इन संस्कारों से सुसज्जित करने की नैतिक जिम्मेदारी स्वीकार करनी चाहिए मंत्र देकर आशीवार्द दिया तो गिरीश दुबे बांकडे ने अपने ओजस्वी उद्बोधन में ब्राहम्णों को अपने कृतित्व और साधना की तलवार से समाज में झडें जमा की बुराईयों का समूल नष्ठ करने पर बल दिया एवं जगदीश जैमिनी द्वारा पांडित्य कर्म की बारीकियों से आये हुये पंडितों को अवगत कराया ।                                                                                                                                                         तत्पश्चात कर्मकांडी ब्राहम्णों का शाल, पट्टिका, श्रीफल व स्मृति चिन्ह के साथ दक्षिणा देकर सम्मान किया आभार व्यक्त राजेन्द्र दुबे खजूरी ने व्यक्त करते हुये निर्धारित ब्राहम्ण भोज में सम्मिलित होने का आग्रह किया गया अंत में कार्यक्रम की घोषणा रामजी ब्यास तथा डॉक्टर सुखदेव द्वारा अपने सारगर्भित उद्बोधन द्वारा की गई कार्यक्रम में प्रमुख रूप से उपस्थित धर्मेन्द्र त्रिवेदी, भगवत शर्मा, संजय बेचैन, विफुल जैमिनी, गिर्राज शर्मा, अमरदीप शर्मा, केदार जैमिनी, रामजीलाल शर्मा, रामप्रकाश टौरिया, सतीश तिवारी, मोहन दांतरे, सुनील उपाध्याय, द्वारिका पाराशर, रामस्वरूप नायक, मुकेश पाराशर, दिनेश भारद्वाज, बी.एम. शर्मा, अभिषेक शर्मा बट्टे, अरूण पंडित, रामहेत तिवारी, राजू पिपरघार, अरविन्द सडईया, विपिन पचौरी, हरगोविन्द शर्मा, भगवान स्वरूप पटसारिया, अशोक ठेकेदार, पवन उपाध्याय, विवेक उपाध्याय, के.के. त्रिपाठी, कालीचरण शर्मा, हरिओम गौतम, अनिल शर्मा, महावीर उपाध्याय, मनोज अवस्ती एवं सैकडों सम्मानित ब्राहम्णों ने उपस्थिति दर्ज करायी । पूरे कार्यक्रम का सफल मंच संचालन महेंद्र उपाध्याय व मणिका शर्मा द्वारा किया गया।

Tags

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
/*-- Don't show description on the item page --*/
To Top