पोहारी पुलिस ने दो नाबालिग लड़कियों को 12 घंटे के भीतर किया दस्तयाब

0


फरियादी उमेश ( काल्पनिक नाम )पोहरी ने दिनाक 14.04.2025 को अपनी लडकी   सीता   ( काल्पनिक नाम ) व पड़ोसी की लडकी गीता  ( काल्पनिक नाम )के घर से बिना बताए कही चले जाने की रिपोर्ट थाना पोहरी पर की थी जिस पर से थाना हाजा पर अप क्र 111/25  धारा 137(2) वी.एन.एस का अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया। 

                                 पुलिस अधीक्षक शिवपुरी अमन सिंह राठौंड व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव मुले के निर्देशन में तथा एस.डी.ओ.पी. पोहरी सुजीत भदौरिया के कुशल मार्गदर्शन में ऑपरेशन मुस्कान के तहत नाबालिग बालिका की पतारसी हेतु निर्देशित किया गया था जिसके पालन में आज दिनांक 15.04.2025 को निरी. रजनी सिहं चौहान द्वारा कार्यवाही करते हुए  अपरहत बालिका उम्र 14 साल व उम्र 11 साल निवासी पोहरी जिला शिवपुरी को बस स्टेण्ड शिवपुरी से दस्तयाब किया गया बाद नाबालिग बालिकाओ को बाल कल्याण समिति के समक्ष पेश किया गया जहाँ से बालिकाओ को उनके परिजनो को सुपुर्द किया गया ।                                    

                           इस संपूर्ण कार्यवाही में निरी. रजनी सिंह चौहान, उनि चेतन शर्मा, प्रआर 630 राजीव छारी,  आर 1048 कुलदीप शर्मा,  आर 247 मुनेश धाकड, आर. 116 संदीप राठोर, आर.1093 गिर्राज त्यागी, आर 1098 सियाराम मीणा, आर. 720 राहुल सिंह व म.आर. 1110 मंजूलता शर्मा की सराहनीय भूमिका रही।

Tags

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
/*-- Don't show description on the item page --*/
To Top