हादसे में दो डॉक्टरों की मौत -
इस दुर्घटना में डॉक्टर तन्वी आचार्य (50) पत्नी डॉक्टर अतुल आचार्य की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, डॉक्टर नीलम पंडित (55) पत्नी डॉक्टर सुबोध पंडित को गंभीर हालत में जिला अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उन्होंने भी दम तोड़ दिया।
कार में छह डॉक्टर थे सवार -
कार में महाराष्ट्र के मुंबई और आसपास के रहने वाले छह डॉक्टर सवार थे,
इस घटना में डॉ. उदय जोशी (64), निवासी दादर, डॉ. सुबोध पंडित (62), निवासी बसई महाराष्ट्र, डॉ. अतुल आचार्य (55), निवासी भिवंडी महाराष्ट्र, डॉ. सीमा जोशी (59), पत्नी डॉ. उदय जोशी घायल हुए हैं। जिनका इलाज अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है।
महाकाल दर्शन के लिए जा रहे थे डॉक्टर -
डॉक्टर अतुल आचार्य, जो कार चला रहे थे, ने बताया कि उनकी टीम दस दिन पहले महाराष्ट्र से तीर्थ यात्रा के लिए निकली थी। वे अयोध्या दर्शन के बाद उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर जा रहे थे। लुकवासा चौकी के पास उनकी कार अचानक अनियंत्रित होकर पुलिया से टकराई और नीचे गिर गई।
घटना की सूचना मिलते ही कोलारस थाना पुलिस मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किया। पुलिस हादसे के कारणों की जांच में जुटी है।