करवा चौथ : सुहाग की रक्षा के लिए सुहागिनें रखती है निराजल व्रत

0

 


शिवपुरी। देशभर में करवा चौथ का उत्सव मनाया जा रहा है। इस पर्व पर भारत की महिलाएं अपने पतियों के लिए व्रत रखतीं हैं और लंबी आयु के लिए प्रार्थना करती हैं। इस दिन विवाहित महिलाएं अपने पति की लंबी आयु और सौभाग्‍य के लिए निर्जला उपवास रखती हैं। व्रत चंद्रमा को अर्घ्य देने के बाद पूरा होता है। करवा चौथ के दिन माता पार्वती, भगवान शिव, गणेश जी, करवा माता और चंद्रदेव की पूजा की जाती है। करवा चौथ 2024 में कब है) : करवा चौथ, सुहागिन महिलाओं का सबसे अहम व्रत माना जाता है। यह हर साल कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को रखा जाता है। शादीशुदा महिलाओं के लिए इस व्रत का विशेष महत्व है, क्योंकि करवा चौथ का व्रत महिलाएं अपने पति की लंबी आयु के लिए रखती हैं। महिलाएं इस दिन सूर्योदय से सूर्यास्त तक निर्जला व्रत रखकर करवा माता की पूजा के अलावा भगवान शिव और मां पार्वती की भी पूजा करती हैं।


कहते हैं इस दिन व्रत रख विधि अनुसार पूजन करने से सुखी दांपत्य जीवन का आशीर्वाद मिलता है। इसी के साथ यहां जानिए करवा चौथ व्रत 2024 की सही डेट, मुहूर्त व महत्व इन हिंदी। जानें कि करवा चौथ का भारत में पति की लंबी उम्र के लिए पूजा-व्रत करने की परंपरा सदियों से चली आ रही है। उन्हीं में से एक सबसे लोकप्रिय परंपरा है- करवा चौथ। यह वो पर्व है, जिसमें सुहागन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र की कामना से दिन भर निर्जला व्रत रखती हैं।


20 अक्टूबर को करवा चौथ का तोहार मनाया गया , जिसका इंतजार पति-पत्नी बेसब्री से कर रहे होंगे। इसके लिए महिलाओं ने तो कई दिन पहले से ही तैयारियां शुरु कर दी थी । लेकिन उसके बाद भी कुछ चीजें लास्ट मिनट के लिए रह ही जाती हैं।


पूरे दिन का निर्जला व्रत, ऊपर से इतने सारे कामों का बोझ और जिम्मेदारियां। ऐसे में व्रत के दौरान सिरदर्द, तबीयत खराब होने जैसी स्थितियां भी बन सकती हैं। ऐसे में महिलाएं कुछ तैयारियां एडवांस में करके रख सकती हैं, जिससे वो उस दिन के छोटे-मोटे कामों के झंझट से फ्री हो सकें।


तो आज जरूरत की खबर में बात करेंगे कि कैसे महिलाएं करवा चौथ के व्रत की तैयारी एडवांस में कर सकती हैं, जिससे त्योहार वाले दिन कामों का बोझ कम रहे।

 शिवपुरी से युसूफ खान की रिपोर्ट

Tags

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
/*-- Don't show description on the item page --*/
To Top