कृषि विभाग के अधिकारियों ने किसानों के खेतों का भ्रमण किया फसल को कीटों से बचाने के लिए दी सलाह

0


शिवपुरी : 01 सितम्बर 2024/ कलेक्टर रविंद्र कुमार चौधरी ने कृषि विभाग और कृषि विज्ञान केंद्र की टीम को संयुक्त रूप से क्षेत्र में भ्रमण करने के निर्देश दिए थे। उप संचालक कृषि यू एस तोमर एवं कृषि विज्ञान केंद्र के प्रमुख डा पुनीत कुमार, कृषि वैज्ञानिक एवं वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी ने रविवार को ग्राम अर्जुंगवा के किसान नवाब सिंह कुशवाह एवं ग्राम बिछी के किसान रमन बिहारी गुर्जर के धान के खेतों का भ्रमण किया । धान की फसल में पीला तना छेदक कीट का प्रकोप देखा गया। इस कीट के नियंत्रण हेतु कीटनाशक छिड़काव की सलाह दी गई। 

सोयाबीन की फसल में भी कीट से बचाव के लिए कृषि विभाग द्वारा सलाह दी गई है।वर्तमान दशा में फूल से फली का निर्माण हो रहा है तथा फलियों में दाने बनने की अवस्था शुरुआत हो रही है। ऐसी स्थिति में कीटों से बचाए रखना बहुत जरूरी है। 

भ्रमण के दौरान अधिकारियों ने किसानों से कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में किसानों का आपस में तालमेल रहता है। यह जानकारी अधिक से अधिक किसानों तक पहुंचाएं, जिससे फसल से अच्छा उत्पादन प्राप्त किया जा सके। इसके अलावा अधिक जानकारी के लिए कृषि विशेषज्ञ एवं वैज्ञानिकों से परामर्श लेते हुए फसल को बचाने के लिए एकीकृत कीट रोग नियंत्रण के उपाय भी करें। जिससे फसल स्वस्थ बनी रहे तथा भरपूर उत्पादन प्राप्त हो।

 कलेक्टर रवींद्र कुमार चौधरी द्वारा लगातार समीक्षा करते हुए कृषि विभाग और कृषि विज्ञान केंद्र के अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि अधिकारी क्षेत्र में भ्रमण कर जिले में फसलों की स्थिति का जायजा लें और किसानों को अच्छा उत्पादन मिले और उन्नतिशील किसान आगे आए, इसके लिए विभाग का किसानों से संपर्क रहना चाहिए। स्थानीय अमले द्वारा लगातार किसानों को जानकारी दी जाना चाहिए।

 शिवपुरी जिला ब्यूरो चीफ  मोनिस कोड़े के साथ युसूफ खान की रिपोर्ट

Tags

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
/*-- Don't show description on the item page --*/
To Top